- Hindi News
- जालंधर में 5 दिन बाद कुएं से जिंदा निकाला
जालंधर में 5 दिन बाद कुएं से जिंदा निकाला
जालंधर | आदर्शनगर पार्क के 40 फुट गहरे कुएं से पांच दिन बाद 44 साल के रमेश कुमार को निकाला गया है। पांच दिन तक भूखा प्यासा रहने के बाद जब वो जीने की आस खो चुका था तब पार्क के बाहर चाय का खोखा लगाने वाले शख्स ने उसकी आवाज सुनी और उसे बाहर निकलवाया। रमेश वीरवार रात कुएं में गिर गया था।
{विस्तृत|जालंधरभास्कर