- Hindi News
- भोपाल ने संगरुर को दी मात, जालंधर दानापुर में मैच ड्रॉ
भोपाल ने संगरुर को दी मात, जालंधर दानापुर में मैच ड्रॉ
{11वां आल इंडिया बलवंत सिंह कपूर हॉकी टूर्नामेंट
भास्करन्यूज | जालंधर
पूर्वविजेता गवर्नमेंट स्कूल जालंधर और बिहार रेजिमेंटल सेंटर दानापुर की टीम 11वें आल इंडिया सरदार बलवंत सिंह कपूर हॉकी टूर्नामेंट फॉर माता परकाश कौर कप में 1-1 गोल की बराबरी पर रही। ओलंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट के तीसरे दिन तीन लीग मैच खेले गए। इंद्रा प्रियदर्शनी स्कूल भोपाल ने गवर्नमेंट स्कूल संगरूर को 5-1 के अंतर से हराया। जबकि गुरू गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और एंग्री स्कूल दिल्ली के बीच मैच 2-2 की बराबरी पर रहने करके दोनों टीमें को 1-1 अंक हासिल किए। टूर्नामेंट के तीसरे दिन के पहले मैच में इंद्रा प्रियदर्शनी स्कूल भोपाल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने संगरूर के खिलाड़ियों को मैच में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। तीसरा मैच सरकारी मॉडल स्कूल जालंधर और बिहार रेजिमेंटल सेंटर दानापुर के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमें 1-1 से बराबर रहीं और मैच ड्रॉ रहा।