पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत की नीदरलैंड्स पर शानदार जीत

भारत की नीदरलैंड्स पर शानदार जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओलंिपकआैर वर्ल्ड कप उपविजेता नीदरलैंड्स को दो के मुकाबले तीन गोलों से हराकर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में सनसनीखेज जीत दर्ज की। भारत ने 1996 के ओलंपिक क्वालिफायर के बाद पहली बार डच टीम को हराया। इस जीत से भारत अब बढ़े हुए मनोबल के साथ क्वार्टर फाइनल में खेलेगी। क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला बेल्जियम से होगा। भारत इस जीत से ग्रुप-बी में तीसरे स्थान पर गया है जबकि ओलंपिक विजेता जर्मनी चौथे स्थान पर रहा। चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले 11 दिसंबर को होंगे।

एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता भारत ने जर्मनी और अर्जेंटीना से पूल-बी में मिली पिछली दो पराजयों के झटकों से उबरते हुए तीन ग्रुप मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की। विश्व की नौंवे नंबर की टीम भारत ने दूसरे नंबर की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार जीत से साबित किया कि उसे अभी खारिज नहीं किया जा सकता। भारत की जीत में एस.सुनीत ने 33वें, मनप्रीत सिंह ने 47वें और रूपिंदर पाल सिंह ने 49वें मिनट में गोल किए। नीदरलैंड्स की तरफ से मिक वीरडेन वान डेर ने 36वें और 58वें मिनट में गोल किए। जालंधर के मनप्रीत सिंह को ‘मैन ऑफ मैच’ घोषित किया।

अर्जेंटीनासे हारा जर्मनी: टूर्नामेंटमें अर्जेंटीना ने ग्रुप-बी के मुकाबले में ओलंपिक चैंपियन जर्मनी को 3-0 से एकतरफा अंदाज में पराजित किया। ग्रुप-ए में इंग्लैंड और बेल्जियम के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। ग्रुप-बी में मैच के शुरुआती तीनों क्वार्टर में अर्जेंटीना ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए जर्मनी पर दबाव बनाया।

गोल करने के बाद जश्न मनाते मनप्रीत सिंह