- Hindi News
- पुराने खाते से भी ले सकेंगे जन धन योजना का लाभ
पुराने खाते से भी ले सकेंगे जन धन योजना का लाभ
जालंधर | प्रधानमंत्रीजन धन योजना का लाभ लेने के लिए आपको नया अकाउंट खुलवाने की जरूरत नहीं है। पुराने अकाउंट होल्डर्स को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए आपको अपने बैंक में जाकर रुपया कार्ड हासिल करना होगा। रुपया कार्ड मिलने के बाद आपको जन धन योजना के सभी लाभ मिलेंगे।
यह जानकारी सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल आफिस में योजना के सचिव और पीएनबी के फील्ड जनरल मैनेजर हरपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पंजाब में इस योजना के तहत सभी घरों में एक खाता खोलने की प्रक्रिया को तीस नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। पूरे राज्य में अभी तक सभी बैंकों ने 14 लाख 70 हजार अकाउंट खोले जा चुके हैं, लेकिन जांच में पता चला है कि कई लोगों ने मल्टीपल अकाउंट खुलवा रखे हैं। उनका कहना है कि इस योजना के तहत एक परिवार के एक ही सदस्य को बीमा का लाभ मिलेगा। इसलिए अलग-अलग बैंक में अकाउंट खुलवाने से ग्राहक को कोई फायदा नहीं मिलेगा। इस मौके पर मंडल प्रमुख डाॅ. राजेश यदुवंशी, पीके गांधी, बीके सचदेवा और बलवान सिंह उपस्थित रहे।
छहमहीने बाद मिलेगी ओवरड्राफ्ट की सुविधा
इसयोजना के तहत खाता खुलने के तत्काल बाद ही इसका लाभ नहीं मिलेगा। छह महीने तक उपभोक्ता को खाते में रकम जमा करवानी होगी। जरूरत पड़ने पर निकलवा भी सकेगा। इसके बाद उसे बैंक की ओर से ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाएगी। पंजाब में पांच लाख घरों में खाता खोलना बाकी है। इसके लिए घरों-घरों में जाकर अकाउंट खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।