पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गढ़ा में प्रभु यीशु मसीह चौक के लिए बिशप से मिले हनी

गढ़ा में प्रभु यीशु मसीह चौक के लिए बिशप से मिले हनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | जालंधरक्रिश्चियन एसोसिएशन के प्रधान हनी जालंधरी गढ़ा में प्रभु यीशु मसीह चौक के विषय संबंधी मिशन कपाउंड बिशप हाउस में बिशप फ्रेंको मुलक्कल से मिले।

जालंधरी ने उन्हें बताया कि एसोसिएशन मसीह चौक लंबे समय से नगर निगम की तरफ से गढ़ा में प्रभु यीशु के नाम का चौक बनाने की मांग कर रही है। जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, मेयर, मुख्य संसदीय सचिव को मांग पत्र दिए जा चुके हैं और उनकी मांग पर गौर करने का भी आश्वासन दिया जा चुका है। यही नहीं इस पर 40 पार्षदों और विधायक परगट सिंह की तरफ से समर्थन भी मिल चुका है।

एसोसिएशन से बिशप ने वायदा किया है कि प्रभु यीशु मसीह के नाम का चौक बनवाने को लेकर परमिशन लेने के लिए वह हर संभव य| करेंगे। वह जल्द ही इस संबंध में मसीह चौक को बनाने के लिए नगर निगम अधिकारियों मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।

यहां फादर पीटर, पास्टर ताज, लियास मसीह, जीत मसीह, अमन गिल, राज कुमार राजू, लवली, याकूब मसीह, विक्टर थे।