आर्य समाज मंदिर में यज्ञ
जालंधर. आर्यसमाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर में साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। पं. शिवा जी शास्त्री ने पवित्र वेद मंत्रों से यज्ञ संपन्न करवाया। उपदेशिका सोनू भारती ने ईश्वर भक्ति के भजन सुना कर सब को मंत्र मुग्ध किया। मंत्री रणजीत आर्य ने कहा कि हर रोज ही हिंदी दिवस के रूप में मनाना चाहिए। सत्यार्थ प्रकाश ने सभी को हिंदी भाषा में लिखे, हिंदी एक ऐसी भाषा हमारी एकता का प्रतीक है। यहां सुभाष आर्य, ओम प्रकाश मेहता, भूपेंद्र उपाध्याय, दीपक अग्रवाल, राजीव शर्मा, चौधरी हरी चंद, हर्ष, सुदर्शन आर्य, अनिल मिश्रा, विनोद तिवारी, तिलक राज, मोहन लाल, राजेंद्र शर्मा, पूनम मेहता, अनु आर्य, इंदू आर्य, रमा शर्मा, संगीता तिवारी, संगीता मल्होत्रा, अर्चना मिश्रा, उमा शुक्ला, बैजनाथ, पूनम शर्मा, सुभाष भगत थे।