‘एक शाम भगवान जगन्नाथ के नाम’ कल
जालंधर | उड़ीसावेलफेयर सोसायटी की ओर से भगवान जगन्नाथ मंदिर टावर एन्क्लेव फेस-3 में एक शाम भगवान जगन्नाथ के नाम करवाई जा रही है। इसकी तैयारियों को लेकर बैठक हुई। प्रधान संदीप ने बताया कि यह संध्या 17 सितंबर को होगी। शाम छह बजे हवन यज्ञ, सात से आठ बजे तक भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती आठ से दस बजे तक बाबा कैलाश नाथ और राजन रोमी एंड पार्टी भगवान जगन्नाथ की महिमा का गुणगान करेंगे। रात दस बजे भंडारा होगा। मीटिंग में प्रभात महापात्र, खिरोत बिस्वाल, दीपक बबली, संदीप प्रधान, प्रभात, मंकू जिन्हा, नवीन सेठी, जयराम साहू, अशोक, रमेश बिस्वाल, सुधाकर भी थे।