- Hindi News
- ‘आज हर इंसान किसी किसी बात से परेशान है’
‘आज हर इंसान किसी किसी बात से परेशान है’
जालंधर | विमलधाम चैरिटेबल ट्रस्ट दीन दयाल उपाध्याय नगर में साध्वी लक्षिता और साध्वी दिप्ती ने कहा कि आज हर इंसान किसी किसी बात से परेशान हैं, समस्याओं बीमारियों से ग्रस्त है। हमारे जीवन को खान-पान, रहन-सहन प्रभावित करता है। यहां तक की वातावरण और विचार प्रभावित होते हैं। जिसका असर हमारे स्वास्थ पर पड़ता है। स्वास्थ्य हमारे लिए सबसे अनमोल है। स्वास्थ्य नहीं तो जीवन परेशानियां से घिर जाता है। हर इंसान पैसा पाने के लिए स्वास्थ्य खोता है। फिर स्वास्थ्य को पाने के लिए पैसा धन खोता है। इसलिए चिंताओं से मुक्त होने के लिए ध्यान लगाए और उसको केंद्रित करें। यहां लक्ष्यदीप चातुर्मास सेवा समिति के सदस्य, साहिल सहगल, डा. शशि भूषण, राकेश जैन ने बताया कि 17 सितंबर को संक्रांति प्रवचन सभा साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक सुनाई जाएगी यहां जगदीश चंद्र जैन, यशपाल जैन, विपन , डा. सुभाष, राकेश जैन, डा. शशि भूषण थे।