- Hindi News
- सदासुख चोपड़ा स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता
सदासुख चोपड़ा स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता
सदासुख चोपड़ा स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता
जालंधर | सदासुखचोपड़ा एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल संतोखपुरा में नर्सरी से पांचवीं कक्षा के स्टूडेंट्स में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें कहानियों के माध्यम से अपने भावों को व्यक्त करने वाली मेधावी विद्यार्थी हिमांशी, गुरकीरत, वरुण, कशिश, जन्नत, चाहत, वोनिका, लवलीन, अर्शप्रीत, जोबनप्रीत, वरिंदर, प्रभजोत कौर, रितिक, करनजोत, वृंदा, हरजोत, रितिका और माही का सम्मान किया गया। निर्णायक की भूमिका विक्की आहूजा, मंजू घई ने निभाई। मंच का संचालन सिमरन घई ने किया। प्रिंसिपल किरण भारद्वाज ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि इस तरह की एक्टीविटी से ही बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है।