पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआईटी में गौरिका ने दी डांस की परफॉर्मेंस

एनआईटी में गौरिका ने दी डांस की परफॉर्मेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ.भीमराव अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सोमवार को राजभाषा समिति की ओर से आयोजित हिंदी पखवाड़ा दिवस के उद्घाटन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें इंडिया गॉट टैलेंट की कलाकार पांच वर्षीय गौरिका जोशी ने अपने डांस से सभी को मंत्रमुग्ध किया। इसके अलावा गीत और संगीत के कई अन्य परफार्मेंस हुई। दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान एनआईटी की स्टाफ प्रतिभा सिंह भदौरिया ने स्टूडेंट्स को हिंदी पखवाड़ा मनाने के बारे में मोटिवेशनल स्पीच दी।

चीफ गेस्ट डायरेक्टर प्रो. एसके दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। साथ ही हिंदी वार्षिक पत्रिका परिक्रमा का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि हिंदी का ज्ञान बहुत ही जरूरी है। इसलिए इंजीनियरिंग स्टूडेंटों को अंग्रेजी में पढ़ाई करने के साथ ही साथ हिंदी का भी पूरा ज्ञान रखना चाहिए। समारोह में गौरिका के अलावा एमटेक की स्टूडेंट इमेली डे ने कत्थक, एमबीए स्टूडेंट आकाश ने बॉलीवुड गीत प्रस्तुत किए।

एमटेक स्टूडेंट हर्षित और विनोदिनी ने ड्यूट सांग पेश किया। कार्यक्रम के अंत में बीटेक थर्ड ईयर स्टूडेंट गनेश ने क्लासिकल डांस पेश किया। इस मौके पर रजिस्ट्रार डॉ. एसबीएस बेदी, डॉ. बीएस कैंथ, राजभाषा समिति के अध्यक्ष डॉ. एनसी कोठियाल, राजभाषा समिति के संयोजक डॉ. एके चौधरी और राजभाषा समिति के हेड विष्णु मौर्या और राजेश समेत बड़ी संख्या में स्टूडेंट उपस्थित रहे।

एनआईटी में इंडिया गॉट टैलेंट की कलाकार गौरिका ने डांस की खूबसूरत प्रस्तुति दी। मौके पर उपस्थित प्रो. एसके दास अन्य। -भास्कर