- Hindi News
- एचएमवी में हिंदी दिवस पर एक्सटेंशन लेक्चर
एचएमवी में हिंदी दिवस पर एक्सटेंशन लेक्चर
एचएमवी में हिंदी दिवस पर एक्सटेंशन लेक्चर
जालंधर|एचएमवी मेंहिंदी दिवस पर एक्सटेंशन लैक्चर करवाया गया है। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी से डॉ. गुरमीत सिंह चीफ गेस्ट थे। प्रिंसिपल डॉ. रेखा कालिया भारद्वाज ने स्टूडेंट्स को हिंदी भाषा का महत्व बताया। हिन्दी साहित्य परिषद की अध्यक्ष डॉ. महिमा खोसला ने हिन्दी भाषा से संबंधित विभिन्न तथ्यों की जानकारी दी। डॉ. गुरमीत सिंह ने स्टूडेंट्स को मीडिया और कम्प्यूटर से जुड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, डिस्कवरी जैसे टीवी चैनल और हिस्ट्री के अधिकतर प्रोग्राम हिन्दी भाषा में आते है। इससे हिन्दी भाषा की पॉपुलैरिटी का पता चलता है। हिंदी विभाग की हैड डॉ. ज्योति गोगिया, डॉ. निधि बल, पवन कुमारी और अनुराधा ठाकुर मौजूद रहे।