खरड़-अबोहर के बीच पहला मैच टाई
मेंस की 38 और वुमन की 18 टीमों ने हिस्सा लिया
भास्करन्यूज| जालंधर
पंजाबटेक्निकल यूनिवर्सिटी इंटर कालेज बैडमिंटन टूर्नामेंट सोमवार को डेविएट में करवाया गया। इसमें मेंस की 38 टीमों और 18 वुमन की टीमों भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन डीएसओ राकेश कौशल, बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियन राम लखन ने किया। पहला मैच खरड़ और अबोहर की टीम के बीच खेला गया। दोनों के बीच मैच टाई रहा। डाॅ. राकेश कौशल ने कहा कि कालेजों में इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। इससे खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। खेल से खिलाड़ियों का शारीरिक क्षमता में विकास होता है। इस मौके पर डेविएट के प्रिंसिपल डा. एएल सांगल, स्पोर्ट्स प्रेसिडेंट डाॅ. जगरूप सिंह, डा. संजीव सैनी, डा. संजीव नवल, डा. प्रवीन कक्कड़, जगदीश, सतीश, संजय कुंद्रा समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट का उद्घाटन डीएसओ राकेश कौशल, वर्ल्ड चैम्पियन राम लखन ने किया।
चैंपियनशिप