पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैडमिंटन में एनआईटी के स्टूडेंट्स बने चैंपियन

बैडमिंटन में एनआईटी के स्टूडेंट्स बने चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ.भीमराव अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में ब्वॉयज एंड गर्ल्स टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया। इसमें ब्वॉयज का फाइनल मैच एनआईटी जालंधर और पेक चंडीगढ़ के बीच खेला गया। एनआईटी जालंधर की टीम ने पेक चंडीगढ़ की टीम को हराया। इसके अलावा एनआईटी हमीरपुर की टीम ने तीसरा और चौथा स्थान थापर यूनिवर्सिटी की टीम ने हासिल किया। वहीं गर्ल्स में भी एनआईटी जालंधर की टीम ने एनआईटी हमीरपुर को हराया। तीसरा स्थान पेक चंडीगढ़ और चौथा स्थान थॉपर यूनिवर्सिटी ने हासिल किया। समापन समारोह में रजिस्ट्रार डॉ. सरबजीत सिंह बेदी, डॉ. सरबजीत सिंह बल, डॉ. जीएस धालीवाल और डॉ. गुरनाम सिंह ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।