एपीजे में वातावरण पर पढ़ीं कविताएं
एपीजेस्कूल रामामंडी में हिन्दी दिवस के पर हिंदी काव्य प्रतियोगिता करवाई गई। बच्चों ने वातावरण सुरक्षा, पौष्टिक आहार, नदियों, फूलों और शिक्षा के महत्व को अपनी-अपनी कविताओं के माध्यम से पेश किया। बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया गया।
कंपीटिशन में नर्सरी से लेकर सेकेंड क्लास तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। विजेताओं में नर्सरी के साहिब जोत और नानकी फर्स्ट, धान्या और अंगद सेकेंड और गुरशरव कुनाल थर्ड, एलकेजी में हर्षवर्धन और नमिता फर्स्ट, पवनूर सेकेंड और सनजोत थर्ड, यूकेजी से वीर जोरावर फर्स्ट, अंगद और महिका सेकेंड, ह्रदयजोत और एशप्रीत थर्ड, फर्स्ट क्लास से हर्षप्रीत फर्स्ट, अंश सेकेंड, अजय और नताशा थर्ड, सेकेंड क्लास में से भवदीप फर्स्ट, दिलजोत सेकेंड और आर्यन थर्ड रहे। विजेताओं को प्रिंसिपल मधु शर्मा ने ईनाम दिए।