साफ्टबॉल की पंजाब जूनियर टीम सेलेक्ट
27 से 29 सितंबर के बीच लुिधयाना में होगी चैंपियनशिप
भास्करन्यूज| जालंधर
लुधियानामें 27 से 29 सितंबर के बीच होने वाली जूनियर पंजाब साफ्टबॉल चैम्पियनशिप के लिए जालंधर की टीम का चयन हो गया है। इसमें लड़कों में रजित, हरजीत, प्रभदीप, गुरलाल, यशप्रीत, हरप्रीत, करनदीप कादियांवाली से, प्रिंस, निक्का, पुष्पिंदर, सूरजमनी, नजिंदर बूटामंडी से और शारअली और निशांत कालिया पतारा कलां से चुने गए हैं। इसके अलावा गर्ल्स में पतारा कलां से प्रिया शर्मा, प्रिया, लवलीन कौर, तन्वी वर्मा, नवजोत कौर, केएमवी से कुलजीत कौर, रजनी, राजवीर कौर, निर्मलजीत और मनदीप कौर के अलावा जीजीएसएसएस माडल टाउन से माधुरी शर्मा, सिमरन कौर और चांडवी शामिल हैं।