पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडियन नेवी ने सीटी में चलाई प्लेसमेंट ड्राइव

इंडियन नेवी ने सीटी में चलाई प्लेसमेंट ड्राइव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | इंडियननेवी ने यूनिवर्सिटी एंट्री स्कीम के तहत बीटेक फाइनल ईयर स्टूडेंट्स के लिए सीटी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इंडियन नेवी की और से कमांडर एसके सिंह, लेफ्टिनेंट कमांडर मधू सुदन और लेफ्टिनेंट कमांडर विवेक ने स्टूडेंट्स का ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू लिया। इनमें से चुने गए स्टूडेंट्स को एसएसबी इंटरव्यू पास करना होगा, इसके बाद इंडियन नेवी स्टूडेंट्स की नेवी में नियुक्ति करेगी। स्टूडेंट्स की क्षमता की सराहना करते हुए कमांडर एसके सिंह ने कहा, पिछले साल भी सीटी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के स्टूडेंट्स ने भर्ती में ज्यादा रूचि दिखाई थी। हमें भी अच्छे कर्मचारी मिले थे। इंडियन नेवी में काम करने का मौका मिलना एक गर्व की बात है। सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी के कहा, मुझे खुशी है कि हमारे स्टूडेंट्स पिछले साल भी चुने गए और इस साल भी उन्हें इंडियन नेवी में मौका मिला है।