पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोआबा में नेशनल जर्नल ‘कम्युनिस’ लॉन्च

दोआबा में नेशनल जर्नल ‘कम्युनिस’ लॉन्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | दोआबाकॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग के नेशनल रैफरीड जर्नल ‘कम्युनिस’ का विमोचन सोमवार को हुआ। चन्द्रमोहन, प्रधान कॉलेज गर्वनिंग कौंसिल और आर्य शिक्षा मंडल चीफ गेस्ट रहे। प्रिंसिपल डॉ. नरेश कुमार धीमान और एचओडी डॉ. सिमरन सिद्धू भी मौजूद थे। डॉ. सिमरन ने बताया कि ‘कम्युनिस’ में देशभर की विभिन्न यूनिवर्सिटीज, कॉलेज के टीचर्स के 11 शोधपत्र शामिल किए गए हैं। चन्द्र मोहन ने जर्नलिज्म विभाग को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। प्रो. प्रिया चोपड़ा, प्रो. कादंबरी, प्रो. मानव, प्रो. विजेता, प्रो. प्रजन्य, प्रो. प्रशान्त, मनदीप बीएजेएमसी और एमएजेएमसी के स्टूडेंट्स मौजूद थे।