पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमजीएन स्कूल में फैंसी ड्रेस कंपीटिशन

एमजीएन स्कूल में फैंसी ड्रेस कंपीटिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | एमजीएनस्कूल आदर्श नगर के रेनबो विंग की ओर से फैंसी ड्रेस कंपीटिशन करवाया गया। प्रोग्राम इंचार्ज दीप्ति कौशल के नेतृत्व में हुए इस कंपीटिशन में यूकेजी क्लास के 90 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रिंसिपल बरिंदर बडवाल और प्राइमरी विंग इंचार्ज किरण मेहता गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शामिल हुए। कलरफुल ड्रेस में बच्चों ने रक्तदान, जल बचाओ, नेत्र दान, सोलर एनर्जी के प्रयोग, राष्ट्रीय एकता, भ्रूण हत्या और एसिड फेंकने वालों को सजा देने वाले सोशल मैसेज के बैनर लेकर रैंप वाक की। कंपीटिशन में अनंदिका, गुरकीरत, अभिनव, ब्रह्मतेज और गुंजन विजेता रहे जिन्हें चीफ गेस्ट ने पुरस्कार दिए।