फगवाड़ा में लूटे 25 लाख रुपए के जेवर
फगवाड़ा | हरगोबिंदनगरमें श्री राधे डायमंड्स स्टोर में शुक्रवार देर शाम अंगूठी बेचने के बहाने घुसे 4 लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर 25 लाख से ज्यादा के जेवर लूट लिए। लुटेरे कार से आए थे। शाम सात बजे के करीब उन्होंने शॉप के मालिक मोहित घई के कंधे पर कोई भारी चीज मारी और हथियार दिखाकर जेवरात समेट लिए। लुटेरे कार से भागे। दुकानदार की कार की चाभी भी ले गए। पुलिस लुटेरों को पकड़ने में जुटी है।
{िवस्तृत|जालंधरभास्कर