- Hindi News
- जांच में गड़बड़ी मिलने पर पंजाब मैडिकल काउंसिल के चुनाव रद्द
जांच में गड़बड़ी मिलने पर पंजाब मैडिकल काउंसिल के चुनाव रद्द
जालंधर | पंजाबमैडिकल काउंसिल के चुनाव को प्रिंसिपल सैक्रेटरी मैडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हुसन लाल ने जांच रिपोर्ट के बाद रद्द कर दिया है। दो साल पहले भी इसे रद्द किया गया था, लेकिन पीएमसी के मैंबर्स ने स्टे ले लिया था। कोर्ट ने जांच दोबारा करने को कहा था। इसमें भी चुनाव प्रक्रिया गलत और बैलेट पेपर में गड़बड़ी पाई। 10 दिसंबर को चुनाव रद्द करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। जल्द चुनाव के लिए कहा गया है।
2012 में 28 वोटों से हारने वाले खन्ना से डॉ. परमिंदर बराड़ ने बैलेट पेपर में धांधली का आरोप लगाया था। जांच के बाद चुनाव रद्द कर दिया था। पीएमसी मैंबर डॉ. जीएस गिल का कहना है, अगला कदम उठाने से पहले जल्द ही मीटिंग बुलाएंगे।
पीएमसीके दस मैंबर्स : जालंधरसे डॉ. जीएस गिल, एचएस मान और योगेश्वर सूद। लुधियाना से अरुण मित्रा, कुलवंत सिंह और कत्याल। पटियाला से ओपीएस कांडे और विजय कुमार।