जालंधर-खडूर साहब की टीमें अंतिम-4 में
जालंधर। 11वेंऑल इंडिया सरदार बलवंत सिंह कपूर अंडर-17 मेमोरियल हॉकी में जालंधर और खडूर साहिब की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई। बल्टर्न पार्क स्टेडियम में खेले मैच में खडूर साहिब ने गवर्नमेंट स्कूल जरखड़ को 2-0 से हराया। टीम के लिए 10वें मिनट में सुमितपाल सिंह ने गोल कर खाता खोला। हाफ टाइम तक विजेता टीम 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में लवप्रीत सिंह ने 58वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल दागा। लीग के आखिरी मैच में गवर्नमेंट माडल स्कूल जालंधर ने मिकी माडल स्कूल अंबाला को 7-2 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। जालंधर की तरफ से अमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाते हुए तीन गोल किए।