- Hindi News
- कोई रिश्वत मांगे तो 1800 1800 1000 पर शिकायत करें
कोई रिश्वत मांगे तो 1800 1800 1000 पर शिकायत करें
विजिलेंसविभाग नेकरप्शन खत्म करने के लिए बच्चों को जागरूक करना शुरू किया है ताकि वह पढ़ाई करने के बाद रोजाना कामकाज के लिए सरकारी दफ्तरों में जाएं तो करप्शन के खिलाफ जागरूक रहें। करतारपुर के सरकारी स्कूल में इस संबंधी सेमिनार में बच्चों को बताया गया कि अलग-अलग हैल्पलाइन पर करप्शन की शिकायत की जा सकती है। जालंधर रेंज के डीएसपी निर्मलजीत सहोता ने बताया कि करप्शन की शिकायत ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर लिखित शिकायत कर सकते हैं। या हैल्पलाइन नं. 0181 2226349 , 98149 52001 , 1800-1800-1000 पर कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर प्रिंसिपल हरविंदर कौर, लेक्चरर कुलदीप कौर, संदीप कौर और स्टाफ मैंबर शामिल थे।
लिखित शिकायत के लिए वेबसाइट www.vigilencebeuropunjab.orgपरलॉगइन करें
सरकारी स्कूलों में सेमिनार लगाकर बच्चों को किया जाएगा जागरूक