पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिमखाना चुनाव में रिटर्निंग अफसर बने बाजवा, एआरओ डॉ. संजीव शर्मा

जिमखाना चुनाव में रिटर्निंग अफसर बने बाजवा, एआरओ डॉ. संजीव शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर. जिमखाना क्लब चुनाव के लिए रिटर्निंग अफसर और सहायक रिटर्निंग अफसर तैनात कर दिए गए हैं। रिटर्निंग अफसर के तौर पर एसडीएम-2 वरिंदर पाल सिंह बाजवा को लगाया गया है और सहायक रिटर्निंग अफसर लैंड रेवेन्यू रिकार्ड अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा को बनाया गया है। प्रधान कमिश्नर आर वेंकटर|म ने शुक्रवार रात को चिट्ठियां जारी कर दी हैं। कॉपी चुनाव अधिकारी सरोजनी गौतम शारदा और डीसी केके यादव को भेज दी है।

क्लब में चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। 20 से 24 दिसंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी सरोजनी गौतम शारदा ने क्लब के वोटरों की सूची को फाइनल कर लिया है। क्लब की वेबसाइट पर चल रही लिस्ट के मुताबिक 3552 मेंबर्स को वोट का अधिकार दिया गया है। करीब साढ़े चार सौ मेंबर्स को डिफाल्टर घोषित कर दिया गया है। उन्हें वोट का अधिकार नहीं है। वे लोग क्लब के सदस्य तो हैं लेकिन वह चुनाव का हिस्सा नहीं बनेंगे। इस फाइनल की गई वोटरों की सूची को नोटिस बोर्ड पर लगाकर मेंबरों से ऐतराज मांगे जाएंगे। उसके बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

जालंधर। जिमखाना लेडीज क्लब का चुनाव शनिवार को होगा। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक क्लब परिसर में ही वोट डाले जाएंगे। सरोजनी गौतम शारदा चुनाव अधिकारी हैं और वह ही चुनाव कंडक्ट करवा रही हैं। वोटिंग के बाद वहीं पर शाम तक काउंटिंग हो जाएगी। उसी दिन क्लब की नई टीम का नाम भी घोषित कर दिया जाएगा। इस समय एग्जेक्टिव के अलावा 2 पदों संयुक्त फूड सेक्रेटरी और एंटरटेनमेंट सेक्रेटरी के पद के लिए वोट पड़ेंगे। सचिव और कैशियर पद के लिए दोनों नाम सर्वसम्मति से फाइनल कर लिए गए हैं। चुनाव में 490 वोटर इन पदाधिकारियों का भविष्य तय करेंगे।