पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे में कार से पांच लोगों को टक्कर मारने वाले ईटीओ सिद्धू को सरकार डिमाेट कर चुकी, बीवी भी छोड़ गई

नशे में कार से पांच लोगों को टक्कर मारने वाले ईटीओ सिद्धू को सरकार डिमाेट कर चुकी, बीवी भी छोड़ गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगस्त में दिया था इस्तीफा, इंक्वायरी के कारण नामंजूर हुआ, कारण पूछा तो छोड़ दिया नौकरी पर जाना

भास्कर न्यूज | जालंधर/लुधियाना

शराबके नशेमें नीली बत्ती लगी कार से एक के बाद एक पांच लोगों को टक्कर मारने वाले ईटीओ को 22 घंटे बाद थाने से जमानत मिल गई। गढ़ा रोड पर वीरवार रात ईटीओ बलजिंदर सिंह सिद्धू को पुलिस ने अरेस्ट किया था। अर्बन एस्टेट फेज वन के रहने वाले सिद्धू की जमानत वार्ड 33 की कांग्रेस पार्षद नीरजा जैन के पति अरुण जैन ने दी है। जमानत मिलने के बाद सिद्धू ने मीडिया से बात नहीं की और कार में बैठकर चले गए। जख्मी असलम से दिन में सिद्धू के रिश्तेदारों ने मुलाकात की। सिद्धू के कुछ दोस्त राजीनामा करवाना चाहते हैं। थाना सात के एसएचओ बलविंदर सिंह विर्क का कहना है कि जांच पूरी कर जल्द अदालत में चालान पेश करेंगे। वीरवार रात ईटीओ ने एक के बाद एक पांच लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक गंभीर जख्मी और चार मामूली जख्मी हुए थे।

नीलीबत्ती नहीं लगा सकता ईटीओ|भारत मेंसेंट्रल मोटर ह्वीकल्स रूल्स 1989 के नियम 108 (3) के अनुसार नीली बत्ती केवल एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़ियां ही लगा सकती हैं। इनकम टैक्स कमिश्नर, रेवेन्यू कमिश्नर, डीसी औऱ पुलिस अधीक्षक पीली बत्ती लगा सकते हैं।

वीरवार रात को शराब के नशे में गढ़ा चौक में एक्सीडेंट के बाद बेसुध पड़े ईटीओ बीएस सिद्धू।

अरुण जैन

बलजिंदर सिंह एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट से अगस्त से एब्सेंट है, क्योंकि उसने कुछ माह पहले इस्तीफ़ा दिया था। डिपार्टमेंट इन्क्वारी पेंडिंग होने के चलते इस्तीफ़ा नामंजूर कर कारण बताओ नोटिस दिया था, जो उसने रिसीव नहीं किया। इस्तीफा देने से पहले बलजिंदर कपूरथला डिस्ट्रिक्ट में पोस्टेड था। उसने गैर कानूनी ढंग से प्राइवेट गाड़ी पर बत्ती लगा रखी है। एक्साइज एंड टैक्सेशन के लुधियाना दफ्तर में एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर (ईटीसी) अनुराग वर्मा ने बताया कि बलजिंदर को इंस्पेक्टर से ईटीओ इस शर्त पर बनाया था कि वह डिपार्टमेंट का ईटीओ का एग्जाम क्लियर करेगा, जो उसने ईटीओ बनने के दो साल बाद भी नहीं किया। डिपार्टमेंट ने उसे डिमोट कर दोबारा इंस्पेक्टर बनाने का फैसला लिया था। उसने डिपार्टमेंट पर केस कर दिया था और अगस्त से ड्यूटी से गैरहाजिर था। बलजिंदर डिपार्टमेंट में आने की बजाय कारोबार कर रहा है। बलजिंदर पर एक्शन के सवा