पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपरा और फगवाड़ा के दो ज्यूलरी शोरूम पर आईटी का सर्वे

अपरा और फगवाड़ा के दो ज्यूलरी शोरूम पर आईटी का सर्वे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जालंधर/फगवाड़ा

इनकमटैक्स विभागने शुक्रवार को अपरा और फगवाड़ा में ज्लूर्स की दुकानों पर छापे मारे। छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस फोर्स भी मौजूद थी। टीम ने कागजात कब्जे में ले लिए और रिकार्ड खंगाला।

शुक्रवार को पुलिस बल के साथ इनकम टैक्स अधिकारियों ने फगवाड़ा के बंगा रोड पर बिल्लू पप्पी ज्यूलर्स और फिल्लौर के कस्बे अपरा में बाबू राम सर्राफ एंड संस के यहां छापा मारा। इनकम टैक्स कमिश्नर संजय मिश्रा ज्वाइंंट कमिश्नर सुखजीत सिंह के नेतृत्व में आईटीओ एसपी सिंह आईटीओ नरेश कुमार द्वारा फगवाड़ा के बिल्लू-पप्पी ज्वेलर्स जबकि असिस्टेंट कमिश्नर एमएस कपूर आईटीओ अशोक मल्होत्रा ने अपरा के बाबू राम सर्राफ एंड संस पर छापेमारी की। देर रात तक खबर लिखे जाने तक इनकम टैक्स विभाग की जांच जारी थी। सर्वे से घबराए कुछ दुकानदार समय से पहले ही अपनी दुकानें बंद कर गए थे।

अपरा के बाबू राम सर्राफ एंड संस और फगवाड़ा के ज्यूलर्स पर पूछताछ