- Hindi News
- दोआबा कॉलेज की प्रोफेसर पर दहेज के लिए हमला
दोआबा कॉलेज की प्रोफेसर पर दहेज के लिए हमला
थानाडिवीजन नंबर तीन में दोआबा कॉलेज की प्रोफेसर राजविंदर कौर की शिकायत पर पति, सास, ससुर और जेठ पर दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। केस में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसएचओ बिमल कांत का कहना है कि पुलिस केस में फरार बस्ती शेख के जनक नगर के रहने वाले राना वर्मा, उसके पिता दीनानाथ, मां दर्शना रानी और भाई संजीव वर्मा की तलाश की जा रही है। एसएचओ का कहना है कि घटना 29 नवंबर की है और जांच के बाद ही वीरवार को केस दर्ज किया गया। पुलिस को दिए बयान में अमन नगर की रहने वाली राजविंदर कौर ने कहा था कि उसकी शादी जनक नगर के राना वर्मा से हुई थी। शादी में उनके माता पिता ने पांच लाख से ज्यादा खर्च किए थे और खूब दान दिया था। उसे दहेज के लिए तंग किया जाता था। पति भी अपनी फैमिली की सुनता है।
वह दोआबा कॉलेज में प्रोफेसर हैं। 29 नवंबर की बात है। वह कॉलेज से लौटी थी। घर में उनका पति, सास ससुर और जेठ मौजूद थे। उन पर दहेज के लिए दबाव बनाया गया। वह नहीं मानी तो सिर पकड़ कर दीवार में मार दिया और गला घोंटने की कोशिश की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग गए। उन्होंने भाई अमनदीप को फोन कर जानकारी दी। भाई ने उसे सिविल अस्पताल से डाक्टरी सहायता दिलवाई और मेडिको लीगल रिपोर्ट कटवाई।