- Hindi News
- फरवरी से जम्मू मेल में नहीं लगेंगे होशियारपुर के कोच
फरवरी से जम्मू मेल में नहीं लगेंगे होशियारपुर के कोच
जालंधर| जम्मूमेल में होशियारपुर के लगने वाले दो कोच 11 फरवरी से नहीं लगेंगे। होशियारपुर से नई दिल्ली नियमित ट्रेन चल रही है। दो कोच जो होशियारपुर पैसेंजर में लगकर जालंधर आते थे, उन्हें बंद कर दिया जाएगा। दो महीने बाद सिस्टम इसलिए बंद किया जा रहा है क्योंकि इससे पहले के दिनों में लोगों ने रिजर्वेशन करा रखी है।