पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएनडीयू के दो पेपर रद्द, नई डेटशीट जारी

जीएनडीयू के दो पेपर रद्द, नई डेटशीट जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर. एडिड कॉलेजों केस्टाफ की ओर से 15 और 19 दिसंबर को एग्जाम का बायकॉट करने की घोषणा के बाद पंजाब एडिड कॉलेज एसोसिएशन की महासचिव और बीडी आर्य जालंधर कैंट की प्रिंसिपल डॉ. सरिता वर्मा ने यूनिवर्सिटी को चिट्ठी जारी की थी। जवाब में खुद ही जीएनडीयू ने दोनों तारीखों के पेपर रद्द कर दिए हैं। नई डेट्स भी यूनिवर्सिटी ने दी हैं।

डॉ. वर्मा ने बताया कि 15 दिसंबर को होने वाला (मॉर्निंग शिफ्ट) - बीए, बीकॉम, बीएससी थर्ड सेमेस्टर - जनरल इंग्लिश और (ईवनिंग शिफ्ट) बीसीए फिफ्थ सेमेस्टर, एमएससी कंप्यूटर साइंस थर्ड सेमेस्टर का पेपर अब 6 जनवरी को होगा। वहीं 19 दिसंबर को होने वाला बीए थर्ड ईयर फिजिकल एजुकेशन और कंप्यूटर साइंस का पेपर अब 8 जनवरी को होगा। वहीं, पीटीयू ने भी 15 दिसंबर को होने वाला पेपर स्थगित कर दिया है। यह पेपर दो जनवरी को होगा। हालांकि बी आर्किटेक्चर, बी फार्मेसी, एम फार्मेसी, बीई (केमिकल, फूड टेक्नोलॉजी, केमिकल विद एमबीए), एमई (केमिकल), एमई (फूड टेक्नोलॉजी) का पेपर पहले से निर्धारित शैड्यूल की तरह होगा।