- Hindi News
- करियर फेस्ट में आएंगे 20 हजार स्टूडेंट्स
करियर फेस्ट में आएंगे 20 हजार स्टूडेंट्स
सरकारीऔर गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों के लिए गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 15 से 16 दिसंबर तक जिला प्रशासन करियर गाइडेंस फेस्ट करवा रहा है। ये फेस्ट जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और रेड क्रॉस सोसायटी मिलकर कर रहे हैं। जिले भर से युवा यहां आएंगे। बीस हजार स्टूडेंट्स के लिए यहां इंतजाम किए जा रहे हैं। उद्घाटन एजुकेशन मिनिस्टर डॉ. दलजीत सिंह चीमा करेंगे।
करियर फेस्ट में अपना रोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय मदद देने वाले सरकारी डिपार्टमेंट अपनी स्कीमों की जानकारी देंगे। एजुकेशनल इंस्टीट्युट अपने पास उपलब्ध कोर्स और उससे करियर की संभावनाओं के बारे में बताएंगे। पचास से ज्यादा स्टाल लगे होंगे। डीसी कमल किशोर यादव ने फेस्ट की तैयारी करने के आर्डर जारी कर दिए हैं। इन आदेशों का पालन एडीसी प्रीतम सिंह करवा रहे हैं।