- Hindi News
- कालेज के नार्थ ईस्ट टूर पर रेलवे देगा साठ फीसदी छूट
कालेज के नार्थ-ईस्ट टूर पर रेलवे देगा साठ फीसदी छूट
सर्दीमें नॉर्थ ईस्ट में स्कूल-कॉलेज के टूर के लिए रेलवे मूल किराये में साठ फीसदी तक की छूट देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाॅर्थ ईस्ट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु से इच्छा जताई थी। इस पर रेलमंत्री ने 15 दिसंबर से इस योजना को लागू किए जाने का आदेश जारी किया है। इसके लिए रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ए. मधुकर रेड्डी की ओर से सभी जोन के जनरल मैनेजर को पत्र जारी करके सूचना दी गई है। इसके तहत स्लीपर और जनरल कोच के डिब्बों को स्पेशल ट्रेन और स्पेशल कोच के रूप में बुक किया जा सकता है। स्कूल, काॅलेज, यूनिवर्सिटी और इंजीनियरिंग काॅलेज की ओर से आईआरसीटीसी से स्पेशल कोच और ट्रेन को बुक करवाया जा सकता है।
इसतरह से होगी बुकिंग : जिसकाॅलेज-स्कूल के स्टूडेंट्स को टूर पर जाना हो उन्हें पहले आईआरसीटीसी के अधिकारियों से मुलाकात करनी होगी। इसके बाद अपने प्रोग्राम की जानकारी देनी होगी। यदि पूरे कालेज का ग्रुप जाएगा तो आईआरसीटीसी की ओर से स्पेशल ट्रेन बुक कराई जाएगी। 100 से कम स्टूडेंट्स का ग्रुप होगा तो स्पेशल कोच भेजा जाएगा। बुकिंग के लिए उन्हें स्कूल के प्रिंसिपल या प्रॉक्टर से वेरिफाई कराकर कंसेशन का प्रमाणपत्र देना होगा।
इनजगहों पर जा सकते हैं : रेलमंत्रालय की नाॅर्थ ईस्ट टूर की कंसेशन योजना के तहत छात्र दार्जिलिंग, तवांग, शिलांग, इम्फाल, काजीरंगा, गुवाहाटी, कोहिमा, गंगटोक, न्यू जलपाईगुड़ी और सिक्किम जैसे स्थलों का मजा ले सकते है।