- Hindi News
- कैंट बोर्ड चुनाव : वार्ड 6 से सबसे ज्यादा 8 उम्मीदवार
कैंट बोर्ड चुनाव : वार्ड-6 से सबसे ज्यादा 8 उम्मीदवार
11जनवरीको होने जा रहे कैंट बोर्ड के चुनाव के लिए सात वार्डों के लिए 32 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। सुबह 10.00 से शाम 4.00 बजे तक नामांकन भर गए। चुनाव अधिकारी एडीसी परनीत भारद्वाज ने दावेदारों के नामांकन पत्र लिए। उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
वार्ड:1 से भरत कुमार (39) शिक्षा 10+2, पहली बार चुनाव लड़ रहे। राम अवतार (64) एमए, 1992 में चुनाव जीत चुके हैं। कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे। संजीव त्रेहन (42) ग्रेजुएट, पहली बार चुनाव लड़ रहे। राजिन्द्र कुमार (52) अंडर ग्रेजुएट। चार बार चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 1985 1997 में चुनाव जीते थे। 2005 में कैंट, बोर्ड के सिविल सदस्य रहे। 1992 और 2008 में चुनाव हारे थे।
वार्ड-2 से 9 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें सुरेश कुमार (64) ग्रेजुएट, 1992 में पार्षद रहे। 2008 में उनकी प|ी उषा भारद्वाज चुनाव जीत पार्षद बनी थीं। कुलभूषण (34), 10+2, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। अनिल दुग्गल (48) ग्रेजुएट, पत्रकार हैं। पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। ओम प्रकाश शर्मा (61) ग्रेजुएट, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
वार्ड-3 से 2 दावेदारों ने नामांकन भरे। इनमें सपना शर्मा (57) ग्रेजुएट हैं। वह इसी वार्ड से पार्षद रहे अविनाश शर्मा की प|ी हैं। इस बार वार्ड रिजर्व होने पर उनकी प|ी चुनाव लड़ रही हैं। पुनीत कौर (42) ग्रेजुएट। पुनीत कौर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा जालंधर कैंट के प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा की प|ी हैं। वार्ड-4 ईश्वर सोनकर (50), स्व. सुदेश सोनकर के भाई हैं। सुदेश सोनकर एक बार कैंट बोर्ड के पार्षद रहे थे। अनिल कुमार(37) 10वीं पास, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। राजिंदर कुमार राजू (44) मैट्रिक पास, तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। बॉक्सिंग खिलाड़ी हनी (21) भी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। वह सबसे कम उम्र के उम्मीदवार हैं। अशोक कुमार ने भी यहां से नामांकन भरा। - वार्ड-5 से हरविन्द्र सिंह पप्पू (47) 10वीं पास, पिछले चुनावों में जीत थे। राजिन्द्र शर्मा (55) डिप्लोमा होल्डर आईटीआई। मधु सूदन (42), अखिल भारतीय (24) ग्रेजुएट हैं। जगदीश चंद्र भी यहां से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड-6 से सोमदत नाहर (62) ग्रेजुएट, दो बार कैंट बोर्ड के चुनाव जीत चुके हैं। किशन लाल (74) एमए एमएड, रिटायर्ड लेक्चरर हैं। कुलभूषण हंस (3