- Hindi News
- कांग्रेस सभी सीटों पर लड़ेगी कैंडीडेट सिलेक्ट : बाजवा
कांग्रेस सभी सीटों पर लड़ेगी कैंडीडेट सिलेक्ट : बाजवा
अकाली-भाजपा नेता मिलकर करेंगे कंपेनिंग : कमल
‘हम6 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशंस की सभी सीटों पर लड़ेंगे। ज्यादातर कैंडीडेट सिलेक्ट कर लिए गए हैं। जो रहते हैं उनका फैसला भी जल्द हो जाएगा’ यह कहना है कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा का। हालांकि निगम चुनाव लड़ने या लड़ने का फैसला आम आदमी पार्टी 9 फरवरी को लेगी, जबकि चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 11 फरवरी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर अब तक कहते रहे हैं कि अगर पंजाब में नगर निगम चुनाव दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हुए तभी पार्टी ये चुनाव लड़ेगी। अब उनका कहना है कि पार्टी के चुनाव लड़ने या लड़ने के बारे में फैसला दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 9 फरवरी को लिया जाएगा।
सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि पंजाब में नगर निगम चुनाव की नोटिफिकेशन के बाद से पार्टी चुनाव लड़ने को लेकर दुविधा में है, क्योंकि हाईकमान दिल्ली विधानसभा चुनाव में फंसा है। नामांकन 11 फरवरी तक होने हैं। ऐसे में प्रचार के लिए सिर्फ 10 दिन बचेंगे। इतनी जल्दबाजी में चुनाव लड़ने के बारे में फैसला लेना तर्कसंगत नहीं होगा। फिर भी इस बारे में अंतिम फैसला 9 फरवरी को लिया जाएगा। कांग्रेस ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला तो कर लिया है, लेकिन पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी अभी खत्म नहीं हो रही है। इस गुटबाजी का असर चुनाव पर पड़ सकता है।
7 फरवरी सुबह11 बजे नामांकन भरने का काम शुरू।
11फरवरी तकभरे जा सकेंगे नामांकन।
13फरवरी नामवापसी की लास्ट डेट। चिन्ह िमलेंगे।
22फरवरी ईवीएमसील कर दी जाएंगी।
26फरवरी सुबह10 बजे शुरू होगी मतगणना।
6 निगमों में 7 लाख 91 हजार वोटर|मोहाली, बठिंडा,होशियारपुर, मोगा, पठानकोट और फगवाड़ा नगर निगमों में कुल 7 लाख 91 हजार वोटर हैं। हर नगर निगम के 50-50 वार्ड बनाए गए हैं। मोगा, बठिंडा और होशियारपुर में 13-13 वार्ड अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। मोहाली में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित वार्डों की संख्या 5 और पठानकोट में 9 है। पिछड़ी जातियों के लिए सभी शहरों में दो-दो वार्ड आरक्षित रखे गए हैं। 25 फरवरी को होने वाले नगर काउंसिल चुनाव की नोटिफिकेशन 9 फरवरी को जारी होगी। नगर निगम चुनाव एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर दिनकर गुप्ता की देखरेख में होंगे। नामांकन भरने का काम शनिवार को शुरू कर दिया गया।
नगर निगम और नगर काउंसिल चुनावों की घोषणा होते ही पंजाब पुलिस ने चुनाव के लिए सिक्योरिटी का बंदोबस्त भी कर लिया है। चुनाव होने तक पुलिस के 8000 जवान तैनात रहेंगे, जबकि संबंधित जिलों के एसएसपी नोडल ऑफिसर होंगे। इसके अलावा संबंधित जिलों के एसपी सिटी और एसपी सिक्योरिटी सिक्योरिटी की सुपरविजन करेंगे।
जल्दबाजी में फैसला ठीक नहीं
^नामांकन 11 फरवरी तक होने हैं। ऐसे में प्रचार के लिए हमारे पास सिर्फ 10 दिन बचेंगे। इतनी जल्दबाजी में चुनाव लड़ने के बारे में फैसला लेना तर्कसंगत नहीं होगा। आपनेता, सुच्चा सिंह छोटेपुर
कैंडीडेट सिलेक्ट कर लिए
^कांग्रेससभी 6 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशंस की सभी सीटों से चुनाव लड़ेगी। ज्यादातर उम्मीदवारों के बारे में फैसला ले लिया गया है, जबकि कुछेक के बारे में भी जल्द ही ले लिया जाएगा। -प्रतापसिंह बाजवा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष