लुधियाना|डेढ़ साल बाद नगर निगम को म्यूनिसिपल टाउन प्लानर (एमटीपी) मिल गया है। जालंधर में तैनात एटीपी कमलजीत कौर को प्रोमोट कर एमटीपी बनाने के बाद लुधियाना ट्रांसफर कर दिया गया है। वो पहले भी लुधियाना में बतौर एटीपी काम कर चुकी हैं। उनसे पहले यहां राजकुमार की बतौर एमटीपी तैनाती थी।