पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाई मुकर गया तो बरी हो गए ट्रेवल एजेंट पति और सास ससुर

भाई मुकर गया तो बरी हो गए ट्रेवल एजेंट पति और सास-ससुर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडिशनल सेशन जज हरवीन भारद्वाज की कोर्ट ने लाजपत नगर के रहने वाले ट्रेवल एजेंट परमजीत सिंह भाटिया उर्फ शैली और उनके माता-पिता को बरी कर दिया भाटिया पर प|ी सिमरन कौर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस था। सिमरन के बड़े बिल्डर भाई अवतार सिंह से राजीनामा हो गया था। इसलिए कोर्ट में अवतार सिंह मुकर गया।

पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार 11 अगस्त, 2013 को लाजपत नगर में रहने वाले भाटिया ट्रेवल एजेंट के परमजीत सिंह की प|ी सिमरन भाटिया की मौत हो गई थी। न्यू जवाहर नगर में रहते बिल्डर अवतार सिंह ने बयान दिया था कि उसकी बहन सिमरन की शादी 2000 में लाजपत नगर के रहने वाले परमजीत सिंह से हुई थी। शादी से बच्चे शिखा और अरमान हैं। अवतार सिंह ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन को जहर देकर मारा गया है। थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर पति शैली और ससुर मनमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। केस में 15 दिन बाद उस समय नया मोड़ आया था जब बच्चों की कॉपी से सिमरन का सुसाइड नोट मिला था।

दोनों पक्ष से जुड़े लोगों में राजीनामा करवा दिया गया था। पुलिस ने केस से मर्डर की धारा हटा कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा जोड़ दी थी। पुलिस ने राजीनामे को आधार बना कर केस रद्द कर दिया था,लेकिन कोर्ट ने मंजूरी नहीं दी थी। केस में राजीनामा के आधार पर शैली, उसके पिता और मां रविंदर कौर को जमानत मिल गई थी। पुलिस ने चालान कोर्ट में पेश कर दिया था। ट्रायल के दौरान अवतार सिंह कोर्ट में भी मुकर गए।

सिमरन कौर की परमजीत सिंह से हुई शादी की फाइल फोटो।