- Hindi News
- वेखो मैं किहा सी तां गिया पर रीबन नईं कट सकदा: सांपला
वेखो मैं किहा सी तां गिया पर रीबन नईं कट सकदा: सांपला
जालंधर. मेहरचंदपॉलिटैक्निक कॉलेज में मैकेनिकल ब्लॉक का उद्घाटन करने की तारीख केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने एक महीना पहले ही कॉलेज को दे दी थी। समय दिया था इसलिए कोड ऑफ कंडक्ट लगा होने के बावजूद वह कार्यक्रम में तो पहुंच गए लेकिन रिबन काटने से इंकार दिया। बोले, मैं रिबन तो नहीं काटूंगा। प्रिंसिपल जगरूप सिंह ने रिबन खुद ही हाथ से पीछे हटा दिया। अब बारी थी ब्लॉक के नींव पत्थर का पर्दा हटाने की, वहां भी उन्होंने कह दिया मैं पर्दा नहीं हटाऊंगा। कमेटी ने कहा कि आपका नाम लिखा है वो तो देख लें। इस पर बोले- मैं इसके पास ही नहीं जा सकता, आप ही देख लो। फिर सांपला की जगह डीएवी मैनेजमेंट कमेटी के एडवाइजर एचआर गंधार ने नींव पत्थर का पर्दा हटाया। रस्मी कार्यक्रम के बाद सांपला ब्लड डोनेशन कैंप की ओर चल पड़े। वहां उन्होंने ब्लड डोनेट कर रहे स्टूडेंट्स को प्रमाण पत्र दिए। बाद में स्टूडेंट्स से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि मैंने भी अपने करियर की शुरुआत बतौर प्लंबर की थी, तकनीकी कोर्स करके हुनरमंद होना चाहिए। डीएवी मैनेजमेंट के सदस्य अजे गोस्वामी और कॉलेज से इंद्रजीत सिंह धामी, एनएसएस कोऑर्डीनेटर दुर्गेश जंडी, वासूदेव शर्मा, एसपीएस खुराना, दिलदार सिंह, संजे महाजन, कश्मीर कुमार, कपिल ओहरी, रिचा अरोड़ा, प्रो, अनूप वत्स भी मौजूद थे।
मेहरचंद पॉलिटैक्निक कॉलेज पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला को जब रीबन काटने के िलए कहा गया तो वह मुस्करा दिए। बोले, मेरे हाथ बंधे हैं कोड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ है मैं ये नहीं कर सकता। मैंने वादा किया था इसीलिए यहां गया।