- Hindi News
- आर्मी एन्क्लेव में छठी के बच्चे ने लगाया फंदा
आर्मी एन्क्लेव में छठी के बच्चे ने लगाया फंदा
जालंधर| आर्मीएन्क्लेव में छठी क्लास के बच्चे ने मां के डांटने पर रस्सी से फंदा लगा खुदकुशी कर ली। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रख दिया गया है। सरबजीत कौर ने बताया कि उसका पति निशान सिंह डेढ़ साल से इंग्लैंड में है। उसका बेटा पंजाब एवेन्यू में प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। शनिवार को उनका 12 साल का बेटा अनमोलप्रीत सिंह तो स्कूल गया और ही ट्यूशन। इस पर सरबजीत ने बेटे को डांट दिया। उसके बाद अनमोल ने निचले कमरे में जाकर रस्सी से फंदा लगा खुदकुशी कर ली। थाना सात के एएसआई जगीर राम ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।