बस अड्डे से सोनी काहनपुरिया िगरफ्तार
जॉनमर्डर केस में फरार तीसरे आरोपी वरिंदर कुमार उर्फ सोनी काहनपुरिया को पुलिस ने बस अड्डा से गिरफ्तार कर लिया। पठानकोट रोड स्थित गांव काहनपुर के रहने वाले सोनी काहनपुरिया को पुलिस सुबह कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। केस में कूल रोड की एसआर मोटर्स के मालिक मुकेश सेठी और आबादपुरा का बागी अभी फरार है। केस में पहले गिरफ्तार हो चुके गैंगस्टर रॉकी और विक्की सईपुरिया जेल काट रहे हैं। थाना सात के एसएचओ बलविंदर सिंह विर्क को सूचना मिली थी कि केस में फरार तीसरा आरोपी सोनी बस अड्डे में बस पकड़ने के लिए रहा है। शाम को पुलिस ने सोनी को ट्रेप लगा कर पकड़ लिया। सोनी ने माना कि फरारी के बाद वह जम्मू चला गया था। पैसे खत्म हो गए थे। सेठी का पता किया, लेकिन उसका पता नहीं चला, वरना वह पैसे की मदद कर देता। घर जाने में खतरा था तो बस अड्डे से अपनी फैमिली को फोन कर पैसे मांगे थे, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बता दें कि अर्बन इस्टेट फेस-2 स्थित सब-वे रेस्टोरेंट के बाहर बीते साल 27 नवंबर को बस्ती शेख के चाय आम मोहल्ला के चरण कमल उर्फ जॉन मल्ली पर अटैक किया गया था। तीसरे दिन जख्मी जॉन ने दम तोड़ दिया था। थाना सात की पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।