पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे का खात्मा केवल गीता के माध्यम से हो सकता है : स्वामी ज्ञानानंद

नशे का खात्मा केवल गीता के माध्यम से हो सकता है : स्वामी ज्ञानानंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीवान अमित अरोड़ा बने ‘जीओ गीता पंजाब’ के संयोजक

भास्करन्यूज | जालंधर

पंजाबकीयुवा पीढ़ी नशे के संकट में घिरी हुई है वर्तमान दौर में इस बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए गीता पढ़ना गीता के आदर्शों को अपनाना अपने आप में महत्वपूर्ण कार्य है।

कुछ इस तरह संत गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने जीवन में गीता के महत्व को बताया। लाल किला मैदान में गीता का अलख जगाने वाले गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित कराने के लिए चर्चा में आए स्वामी ज्ञानानंद शनिवार को जिओ गीता संगठन कृष्ण कृपा समिति की विचार गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे थे। गीता पढ़ने से बुद्धि स्थिर और मन मजबूत होता है। यह प्रत्येक वर्ग के लिए सात श्लोक निकाल कर आसान बनाया जा रहा है जो कि प्रत्येक वर्ग के दैनिक जीवन में काम सके और तनाव की भाग दौड़ की जिंदगी से छुटकारा पा सके। मुख्यातिथि डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि पढ़ाई के दिनों में उनकी सफलता के पीछे गीता का बहुत बड़ा हाथ रहा है। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में गीता के प्रसंग लिखने से ही उन्हें सर्वाधिक नंबर मिला करते थे। आरएसएस विभाग के प्रचारक चंद्र कांत ने कहा कि कोई भी कार्य करते हुए उसे ईश्वर शक्ति मानना चाहिए। गीता जयंती महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रवि किशन शर्मा संस्थापक पं. केवल कृष्ण ने कहा 30 सालों से गीता जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा रही है।

यहीं दीवान अमित अरोड़ा को जिओ गीता का संयोजक बनाया गया। संचालन कर संचालन कर कहा कि बच्चों को संस्कारित करने वृद्धों का सम्मान करने की प्रेरणा गीता से ही मिलती है। यहां पूर्व कमिश्नर आईएएस चद्र शेखर तलवाड़, इंडस्ट्रियल फैडरेशन के अध्यक्ष गुरशरण सिंह, आर्ट आफ लिविंग के उमेश पूरी, डा. केबी शारदा, प्रो. एजे बहल, डा. अनिरुद्ध . कपूर, फिल्म प्रोड्यूसर जीएम खान, वसीम राजा, प्रवीण हांडा, श्रीनिवास, डा. अमरनाथ मदान, धनी राम गुप्ता, आरएल अरोड़ा, सुरिंदर विरदी, अमरीक सिंह बत्तरा, शाम सुंदर सेठी, राज कुमार शर्मा, हंस राज आदि थे।

गोष्ठी के दौरान डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह आरएसएस के चंद्र कांत को गीता भेंट की गई।