- Hindi News
- भ्रूण हत्या जैसे कलंक को खत्म करना होगा : मलकीत
भ्रूण हत्या जैसे कलंक को खत्म करना होगा : मलकीत
कन्या शिक्षा प्रसार संगठन ने कराया पेपर रीडिंग कंपीटिशन
भास्करन्यूज | जालंधर
कन्याशिक्षाप्रसार संगठन की ओर से कल्याणपुर सेंटर में कन्या भ्रूण हत्या विषय पर पेपर रीडिंग कंपीटिशन करवाया गया। इसमें लांबड़ा के एसएचओ मलकीत सिंह चीफगेस्ट थे। उन्होंने कहा कि बेटियों को बेटों से कम नहीं समझना चाहिए। आज हर फील्ड में वे लड़कों से आगे हैं। भ्रूण हत्या जैसे कलंक को हमें खत्म करना है। इसके लिए हमें खुद के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी अवेयर करना चाहिए।
बीजेपी गऊ सेवा सैल के प्रेजिडेंट मनदीप बख्शी ने कहा कि लड़कियों को दुनिया में आने से पहले ही मार देना बहुत ही गलत है। हमें खुद से शुरुआत कर इसे रोकना चाहिए। पेपर रीडिंग में पहला स्थान रितु, दूसरा शरणजीत और तीसरा स्थान प्रीति को मिला। फ्लावर मेकिंग में बख्शो पहले, गुरमीत दूसरे और प्रीति तीसरे स्थान पर, सिलाई कंपीटिशन में शरणजीत पहले, हरप्रीत दूसरे और बख्शो तीसरे स्थान पर रही। इसमें जज सीएल मनचंदा, जीडी सेतिया, सुषमा ठाकुर, इंदू सेठी,सतीष बाला, सुदर्शन चौहान और सीमा भगत थे। यहां पर संगठन के फाउंडर एसएस चौहान, काउंसलर बलराज ठाकुर और गांव के सरपंच सरबजीत सिंह थे।
भ्रूण हत्या पर हुए पेपर रीडिंग कंपीटिशन के विनर्स को सम्मानित भी किया गया। -भास्कर