पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोटो ऑटो में नए फीचर्स के साथ लांच हुई स्कूटी विश 125

रोटो ऑटो में नए फीचर्स के साथ लांच हुई स्कूटी विश-125

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | रोटोऑटो सुजुकी डीलर ने शनिवार को अपनी नई टू व्हीलर विश 125 को लांच किया। सुजुकी के एरिया मैनेजर राम कृष्ण सिंह ने हॉली फैमिली अस्पताल की हैड डॉ. सुरजीत कौर के हाथों इसे लांच कराया। उनके साथ रोटो ऑटो के मालिक शिवराज सिंह परमार, जीएम किरणदीप कौर, शिखा, निशा ने इस टू व्हीलर की चाबी ग्राहक बबिता को सौंपी। न्यू विश 125 में नई तकनीक का डिजिटल मीटर और सर्विस रिमाइंडर, ड्यूल ट्रिप मीटर, डिजिटल क्लॉक, मेंटेनेंस फ्री बैटरी, ट्यूबलैस टायर्स, स्टील फेंड्र, स्टाइलिश ब्लू लेन पोजिशन लेंप और मल्टी रिफ्लेक्टर लाइट्स मुख्य आकर्षण हैं।