- Hindi News
- नशा मुक्ति के लिए कालोनियों में बैठकें करेगी अरोड़ा महासभा
नशा मुक्ति के लिए कालोनियों में बैठकें करेगी अरोड़ा महासभा
जालंधर | अरोड़ामहासभा ने अमन नगर गुलाब देवी रोड में प्रधान ऋषि अरोड़ा की अध्यक्षता में बैठक कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए विचार चर्चा की। महासचिव सुदर्शन छाबड़ा दिनेश कमल ने बताया कि अरोड़ा महासभा के सदस्यों ने नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो-तीन स्थानों पर पुलिस की मदद से दुकानें भी बंद करवाई। यहां पैटर्न प्रदुमन सिंह ठुकराल, सेक्रेटरी जतिंदर अरोड़ा, उपप्रधान गुरशरण सिंह, हरबंस लाल गगनेजा, अखिल अरोड़ा, दविंदर अरोड़ा, प्रदीप अरोड़ा, राज कुमार, स्वर्ण सिंह थे।