- Hindi News
- पंजाब जाग्रति मंच के मार्च को ग्रेट खली देंगे हरी झंडी : दीपक बाली
पंजाब जाग्रति मंच के मार्च को ग्रेट खली देंगे हरी झंडी : दीपक बाली
जालंधर | पंजाबजाग्रति मंच की ओर से 21 फरवरी को पंजाबी बोली को पंजाब में उसका बनता सत्कार दिलाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन देश भगत यादगार हाॅल में किया जा रहा है। कार्यक्रम से पहले लायलपुर खालसा स्कूल नकोदर चौक से रैली निकाली जाएगी। रैली को हरी झंडी देने के लिए ग्रेट खली पहुंच रहे हैं। मंच के महामंत्री दीपक बाली ने बताया कि शनिवार को कंगनीवाल स्थित उनकी रेस्लिंग अकेडमी में उनको मुख्य अतिथि के तौर रैली में शामिल होने के लिए निमंत्रण देने गए थे। उन्होंने कहा कि देशभगत यादगार हाॅल में पंजाबी कलाकार अमरिंदर गिल, हरभजन मान, सुरिंदर छिंदा, कंठ कलेर, पम्मी बाई, रोशन प्रिंस, नूरा सिस्टर्स, दिलजान अपनी गायकी पेश करेंगे।