- Hindi News
- नासा न्यूरो सेंटर में डीपीएस ने जीता ब्रेन बी टेस्ट
नासा न्यूरो सेंटर में डीपीएस ने जीता ब्रेन बी टेस्ट
न्यूरोसर्जरी की तरफ उत्साहित करने को लिए तैयार किया टेस्ट
भास्करन्यूज | जालंधर
न्यूरोसर्जरीकी तरफ स्टूडेंट्स को प्रेरित करने के लिए ब्रेन बी टेस्ट नासा न्यूरो सेंटर अस्पताल में आयोजित किया गया। नासा के न्यूरो सर्जन और अन्य न्यूर सर्जनों ने मिलकर यह ब्रेन बी टेस्ट तैयार किया है। ताकि न्यूरो सर्जरी के लिए स्टूडेंट्स को तैयार किया जा सके। अभी ज्यादातर स्टूडेंट्स कार्डियोलॉजी की तरफ भाग रहे हैं। शनिवार को हुए इस टेस्ट में डिप्स, डीपीएस, कैम्ब्रिज, एपीजे, केएमवी संस्कृति और आर्मी पब्लिक स्कूल के बायोलॉजी 11वीं कक्षा के 15 स्टूडेंट्स ने भाग लिया।
पहले इनका लिखित टेस्ट हुआ और फिर जजों ने सवाल जबाव पूछे। डीपीएस की छात्रा ने पहले स्थान हासिल किया। वह अप्रैल में हैदराबाद में होने जा रहे नेशनल लैवल की प्रतियोगिता में भाग लेगी। वहां जीतने वाले स्टूड़ेंट्स को आस्ट्रेलिया भेजा जाएगा। मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ़. आर एल बस्सन थे। प्रतियोगिता में जज की भूमिका डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर मनोचा और समाज सेवक सुरिंदर सैनी ने निभाई। वहां नासा न्यूरो सेंटर के डॉ. नवीन चितकारा, डॉ. संदीप गोयल भी मौजूद थे।
ब्रेन बी टेस्ट के विजेता स्टूडेंट्स को समाज सेवक सुरेंद्र सैनी ने सम्मानित किया। -भास्कर