अमर हरि मंदिर से निकाली पहली प्रभातफेरी
देवी तालाब मंदिर से 16 को निकाली जाएगी शोभायात्रा
भास्करन्यूज | जालंधर
शिवरात्रिउत्सवकमेटी और श्री देवी तालाब मंदिर कमेटी की तरफ से 16 फरवरी को निकाली जा रही महाशिवरात्रि शोभायात्रा के संबंध में शनिवार को पहली प्रभातफेरी अमर हरि मंदिर मेन बाजार कटड़ा मोहल्ला बस्ती शेख से निकाली गई।
प्रभातफेरी में मां की पावन जोत और भक्त नाचते गाते हुए शिव शंकर की महिमा का गुणगान कर रहे थे। जगह-जगह सम्मान समारोह और पुष्पवर्षा के साथ सभी का स्वागत हुआ। प्रभातफेरी इलाके की परिक्रमा उपरांत मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई। रविवार को पारदेश्वर सिद्धपीठ श्री गौरी शंकर मंदिर अमरदास नगर नजदीक वेरका मिल्क प्लांट के पास से निकाली जाएगी। यहां चेयरमैन बलदेव चौहान, प्रधान कृष्ण लाल सोनिक, महासचिव महेश सोढी, कैशियर जनक राज, सतनाम अरोड़ा, सतपाल, हरप्रीत लक्की, नरेश कुमार, पं. मदन मोहन शर्मा, शिव शर्मा, राकेश, पं. शाम लाल, शिव कुमार आदि थे।
अमर हरि मंदिर मेन बाजार कटड़ा मोहल्ला से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल कमेटी के सदस्य। -भास्कर