पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत नगर लाडोवाली रोड पर तीसरा सालाना कीर्तन दरबार 21 को

संत नगर लाडोवाली रोड पर तीसरा सालाना कीर्तन दरबार 21 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | चढ़दीकला सिंह सभा सेवा सोसायटी की ओर से तीसरा सालाना कीर्तन दरबार संत नगर लाडोवाली रोड पर 21 फरवरी को करवाया जा रहा है। इसे लेकर सोसायटी की एक बैठक अर्जुन सिंह हैप्पी और प्रभदीप सिंह की अगुवाई में हुई।

बैठक में बताया कि उस दिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप नगर कीर्तन के रूप में कीर्तन दरबार स्थल तक ले जाए जाएंगे। नगर कीर्तन सुबह 11 बजे शुरू होगा जो अलग-अलग क्षेत्रों से होता हुआ पंजाल तक पहुंचेगा। इस बैठक में सौरभ, जसपाल सिंह, परवीन, राजदीप सिंह, मनु, हरप्रीत सिंह, जसकरण सिंह, कुलविंदर सिंह, रविंदर सिंह और प्रदीप मौजूद थे।