- Hindi News
- मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शोभायात्रा आज
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शोभायात्रा आज
जालंधर | श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी अमनदीप एवेन्यू, सूरत नगर मकसूदां की तरफ से आठ से 15 फरवरी तक मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह करवाया गया। चेयरमैन धर्मवीर भनोट, प्रधान अनूप कपूर ने बताया कि सुबह 11 बजे विजय कौड़ा और मनमोहन ठुकराल एंड पार्टी संकीर्तन करेगी, 12 बजे सम्मान समारोह और दोपहर दो बजे मंदिर से कलश यात्रा शोभायात्रा निकाली जाएगी। नौ से 14 फरवरी तक रोजाना सुबह सात से 11 बजे तक मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना होगी। 15 फरवरी को अभिजित मुहूर्त पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हवन यज्ञ सुबह दस बजे होगा और दोपहर एक बजे पूर्णाहुति डाली जाएगी। सचिव इंद्रजीत दयोल, ट्रेयर राकेश शुक्ला, सीनियर उपप्रधान जोधराज नागपाल, नवीन शर्मा, नोना भंडारी, मंतोष धवन, प्रताप सिंह राणा, मंजेश मेहता, चरणजीत जोशी, रमेश चावला, आदर्श शर्मा, संजीव, ओपी शर्मा थे।