- Hindi News
- जालंधर में राजस्थानी मेला, पपेट और साड़ियों की तरफ रूझान ज्यादा
जालंधर में राजस्थानी मेला, पपेट और साड़ियों की तरफ रूझान ज्यादा
जालंधर | अगरआप राजस्थान के आर्ट एंड क्राफट के दीवाने हैं और अपने घर को राजस्थान की बनी चीजों से सजाना चाहते हैं तो आपको राजस्थान जाने की जरूरत नहीं। ये सब आपको मिलेगा देश भगत यादगार हॉल में। यहां पर दस दिवसीय राजस्थानी मेला पधारो म्हारे देस चल रहा हैं जहां केवल राजस्थान का सजावटी सामान मिलेगा बल्कि वहां की बनी मोजरी, बनारसी साड़ी, पपेट और ज्वेलरी भी मिलेंगी। शनिवार को फेयर का दूसरा दिन था। महिलाओं को बनारसी साड़ियां और ज्वेलरी खूब पसंद आई। मकसूदां की रहने वाली ममता बत्रा ने कहा कि राजस्थानी कल्चर बहुत ही कलरफुल है। ड्रेस और ज्वेलरी सेे उनके रिच कल्चर का अंदाजा लगाया जा सकता है। उमेश ने कहा कि उन्होंने यहां से खादी का कुर्ता पजामा खरीदा है। यहां पर सही दाम में अच्छी चीजें मिल रही हैं। मॉडल हाउस की आरूषि ने बताया कि सिल्क और कॉटन सूट्स उन्हें काफी पसंद आए। ये वैरायटी आसानी से बाजारों में नहीं मिलती। यहां पर बच्चों के लिए भी राजस्थानी पहरावे, पपेट आदि थे।