पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकोदर में एक्टिवा सवार से एक पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और 100 ग्राम हेरोइन बरामद

नकोदर में एक्टिवा सवार से एक पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और 100 ग्राम हेरोइन बरामद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नकोदर | थानासदर पुलिस ने एक्टिवा सवार को एक पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और 100 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। स्पेशल स्टाफ जालंधर देहाती के एएसआई सुखदेव सिंह और एएसआई हरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत नकोदर-कपूरथला मार्ग पर गांव जहांगीर के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक्टिवा(पीबी08-आर-2295) पर सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उससे एक पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और एक्टिवा की डिग्गी से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान करमजीत सिंह उर्फ साब वासी हरबंस नगर बस्ती दानिशमंदा जालंधर के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।