- Hindi News
- जालंधर रही डाॅक्टर फैमिली हादसे में जख्मी
जालंधर रही डाॅक्टर फैमिली हादसे में जख्मी
भास्कर न्यूज| सुल्तानपुर लोधी
गांवडल्लामार्ग पर रविवार सुबह 7 बजे के करीब स्कार्पियो आल्टो कार में टक्कर होने से पांच लोग जख्मी हो गए। जिस कारण गांव स्वाल के रहने वाले कार सवार डाॅ. राजन, उनकी प|ी नीरु, बेटा प्रीत, एक महिला ज्योति नन्ही बच्ची अर्पणा जख्मी हो गए।
सभी को राहगीरों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। वहीं स्कार्पियों गाड़ी का चालक एक अन्य सवार बाल-बाल बच गए। डा. राजन परिवार सहित जालंधर की ओर आल्टो कार से जा रहे थे कि गांव डल्ला मार्ग के पास दूसरी दिशा से रही स्कार्पियों गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। हादसे में दोनो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
डाक्टर राजन नाक, कॉन और गले के डाक्टर हैं। गांव में ही वे करीब दस सालों से लोगों का इलाज कर रहे हैं। रविवार को जालंधर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का प्रवचन था। इसलिए वे परिवार समेत जालंधर रहे थे। इस हादसे में पहले तो उन्हें सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर प|ी नीरु को जालंधर के लिए रेफर कर दिया गया है।