पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाइजीरिया के सैमुअल के कटे हाथ पर कंप्यूटराइज्ड हैंड लगाया

नाइजीरिया के सैमुअल के कटे हाथ पर कंप्यूटराइज्ड हैंड लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंसर से काम करता है मायो इलेक्ट्रिक हैंड

24 घंटे में सेंसर और मसल में बैठाया तालमेल

मायो इलेक्ट्रिक हैंड लगाने के लिए बाजू के मसल ठीक होने जरूरी हैं। आर्टिफिशियल कंप्यूटराइज्ड हैंड के अंदर सेंसर लगे होते हैं। जो मसल के जरिए ब्रेन तक पहुंचने वाले सिग्नल को पिक करता है। सेंसर पिक सिग्नल को आगे कंप्टूराइज्ड मशीन तक पहुंचाता है। कंप्यूटर इसे ट्रांसलेट कर हाथ को मोशन और मूवमेंट देता हैं।

डॉ. कुलवंत ने बताया कि आम तौर पर मायो इलेक्ट्रिक हैंड लगाने के बाद सेंसर और मसल में तालमेल बैठने को एक महीना लग जाता है। मसल अच्छे होने के कारण सैमुअल ने 24 घंटे में ही कवर कर लिया। जर्मनी से मंगवाए हाथ को असेंबल किया जाता है। यह देखना बहुत जरूरी होता है कि हाथ कितना और कैसे कटा है। मसल कितने बचे हैं और कितने काम कर सकते हैं। क्या सही मूवमेंट हो सकती है।

रॉबिनसन सैमुअल ने हाथ लगने के बाद लिखकर दिखाया। तीन घंटे चार्ज करने पर बैटरी 48 घंटे चलती है। -भास्कर

डॉ. कुलवंत सिंह ने बताया कि इंस्टालेशन का खर्च दो लाख रुपए है। -भास्कर

रोहित िसद्धू | जालंधर

rohit.sidhu@dbcorp.in

कामकेदौरान हाथ खो चुके समुद्री जहाज के वाइस कैप्टन नाइजीरियन रॉबिनसन सैमुअल दोबारा हाथ ठीक होने की उम्मीद भी खो चुके थे। लेकिन उनकी उम्मीद को फिर से जिंदा किया जालंधर के केजीएम बोन अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कुलवंत सिंह ने। उन्होंने सैमुअल को मायो इलेक्ट्रिक हैंड लगा दिया है। इसके बाद सैमुअल अब दोबारा काम पर लौट सकेंगे। सेंसर और कंप्यूटराइज्ड मशीन से चलने वाले इस हाथ से वह नॉर्मल इंसान की तरह ही काम कर पाएंगे। वह हाथ लगवा कर काफी उत्साहित हैं। बैटरी से चलने वाले इस हाथ से वह सात किलोग्राम तक का बोझ उठा सकेंगे। लिख भी सकते हैं। उन्होंने अपने साइन करके दिखाए भी। दो हफ्ते के वीजा पर आए सैमुअल नया हाथ लगने के बाद रविवार को चंडीगढ़ से फ्लाइट पकड़कर नाइजीरिया लौट गए हैं।

सैमुअल ने बताया कि वह अमेरिका की एक शिपिंग कंपनी में काम करते हैं और शिप पर कैप्टन के बाद सेकेंड कमान इन शिप हैं। उनके नीचे 19 लोग काम करते हैं। इसी साल 11 मार्च को शिप से सामान उतारते हुए कंटेनर में फंसकर उनका हाथ ही कट गया था। वह लोग तुरंत अस्पताल नहीं पहुंच पाए। इसी कारण हाथ को दोबारा जोड़ा नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उनकी बाजू को ही टांके